एक घंटे से इन्तजार में हूँ
हो कहा तुम...!!
आ जाओ तुम , आज तो मार ही डालूंगी तुम्हे...
गुस्सा तो बहुत आ रहा है !! इतनी सर्दी है ;ऊपर से इंतजार ,
आ जाने दो बस !!
""""आ गए तुम , मिल गयी फुरसत
अच्छे लग रहे हो shirt ही पहना करो , pink Shirt अच्छी लगती है तुम पर..
गुस्सा बहुत था मुझे ,पर तुम्हारी मासूम सूरत मात खिला देती है !!
चलो आज पुरे दिन घूमना है मुझे..
मालूम था बन्दे को , ये शहर जल्दी छोड़ना है...
इसलिए हर हाल में जाते जाते ख़ुशी देना चाहता था; सुनाती तो सुन लेता था ,सब सर आँखों पर रख के।
बहुत जल्दी शादी है उसकी !
गोद भराई हो चुकी थी ;
कभी इन रस्मों के सपने देखा करता था पर
मजबूरियां थी जाति से लेकर ,,,,,,पेरो पर खड़े होने तक की ।
,,, पर शायद यही सही था दो घरो की मर्यादा ,मान, सब कुछ हमारे हाथो मे था।
हमारे रिश्ते टूटने की घडी नजदीक सी आती जा रही थी।
दोनों का रातो में रोना , साथ होते ही खुश होना...
क्या करे यार ,प्यार ऐसे ही होता है, दिल की लगी होती है ना इसमें।
हँसाता कम रुलाता बहुत ज्यादा है।
3 महीने हो गए है उससे मिले !
आज शॉपिंग करने मेरे शहर आयी है ।
-"""मम्मी पाप साथ है ,अभी मेट्रो में हूँ।
मिल नहीं पाऊँगी पर तुम्हे मेसेज करके बता दूंगी, प्लीज एक बार देखना है तुम्हे, एक बार आ जाना प्लीज !!!
पर वो नहीं गया!!
पता था उसे इतने समय बाद, उसके पास जाने से!! अपने आप को रोक नहीं पायेगा।
मिलने का मन तो बहुत था ,पर दिल पर बड़ा पत्थर रखा और फ़ोन बंद कर लिया।
शायद अपने आप पर काबू करने की कोशिश कर रहा था !!
.......... कुछ दिन बीते और नहीं रहा गया ,आखिर शादी के 1 महीने पहले पहुँच गया उससे मिलने !
""" मेरी दी हुई शर्ट पहन कर क्यों नहीं आये तुम !!
-देखो तुम्हारी दी हुई रिंग में कभी नहीं निकालती,,,
और तुम हो की !!!
खैर छोड़ो बताओ क्या मंगाऊँ ।
--आज बिल में दूंगी और तुम बस खाओगे !!
"""""तुम्हारा favourite शाही पनीर आर्डर कर रही हूँ।
पर तुम तो खाती नहीं हो तुम्हे vomit आ जाएंगी !!
,"""नहीं आएगी बाबा में खा लूंगी!!
ठीक है पर एक शर्त है ,तुम्हारी favourite चाउमीन भी आयेगी तब में पनीर खाऊँगा !!!
ठीक है जी मँगाओ , तुम भी ना बदलोगे नहीं !!
शादी में आओगे क्या ?????
--नहीं , इतनी हिम्मत नहीं हैं।
-और अपना जुकाम ठीक कर लो ; जब से मेरे साथ हो तबसे ख़त्म नहीं हुआ है !!!
-में दवाई दिलाउंगी और तुम इसका लगातार इलाज करोगे।।।
और हां दिल्ली पहुचते ही मुझे कॉल करके बताओगे!!
--भैया बिल कितना हुआ ?????
--क्या हो तुम ये पैसे आज भी ऐसे ही रखती हो , सारे नोटे का खीमा बना रखा है !! अब तो तय बना लिया करो !
-ठीक है बाबा लो !! अब खुश....
-अब मुझे बड़ा सा Hug दो और ये मिठाई ले कर जाओ !!
मम्मी के लिए !!
बस में बैठते ही बड़ा decision लिया, जैसा वह सोच कर आया था।
लड़के ने अपना सिम तोडा और वही उसी शहर में डाल गया !!
नहीं चाहता की अब और ज्यादा दोनों परेशान हो , अभी समय है संभलने का और अलग होने का।
रुंधी आँखो से आखिरी बार उसकी फ़ोटो देख रहा था उसके बाद पूरा मेमोरी कार्ड format कर दिया।
आँखों में आँसू भरे थे !!
नीचे सिर करके रोता रहा , ना जाने कब नींद आ गयी।
1.5 घंटे बाद आँख खुली तो एक दम से डर गया बैचैन हो गया !!
वो बहुत कुछ खो कर जा रहा था , यकीन नहीं हो रहा था।
समय उसके अनुकूल नहीं था , उसकी प्रेम कहानी बस यादें छोड़ गयी.....
नम आँखों और रुंधे गले से अपने शहर में कदम रखा।
और बढ़ चला
जिंदगी के दूसरे कारवे की और!!
अब अकेले जीने की तैयारी करेगा वो --

0 comments: